सिविल साइट सुपरवाइजर की भूमिका और जिम्मेदारियां


Civil supervisor जिसे कंस्ट्रक्शन साइट सुपरवाइजर के नाम से भी जाना जाता है, की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां प्रोजेक्ट में निर्माण कार्यों की प्रकृति पर निर्भर करती हैं। इसमें गुणवत्ता नियंत्रण (Quality control) और रिपोर्टिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल होती हैं।

Civil supervisor work details in hindi

साइट सुपरवाइजर के कार्य (Civil supervisor work details):

  • कंस्ट्रक्शन साइट पे दैनिक कार्य की प्रगति का निगरानी करना।
  • निर्माण कर्मचारी की उपस्थिति का रिकॉर्ड बनाए रखना।
  • निर्माण सामग्रियों, संसाधनों को ठेकेदारों, उप-ठेकेदारों और अन्य कर्मचारियों को आवंटित करना।
  • कंस्ट्रक्शन साइट पे सुरक्षा नियमों और सावधानियों पर श्रमिकों को शिक्षित करना।
  • निर्माण कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाई करना।
  • साइट इंजिनियर के साथ ठेकेदार, उप-ठेकेदार के कार्यों का निरीक्षण और निर्देशन करना।
  • संभावित सुरक्षा खतरों को पहचानने और रोकने के लिए नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करना।
  • निर्माण हेतु डिजाइन, नक्शा के अनुसार कार्य करवाना।


कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर कैसे बने (Site supervisor requirement) :- 

  1. बुनियादी निर्माण प्रक्रिया और निर्माण सुरक्षा नियमों की जानकारी होना चाहिए। 
  2. एक सुपरवाइजर को कंस्ट्रक्शन के ड्राइंग, बिल्डिंग प्लान की समझ होनी चाहिए।
  3. अच्छा नेतृत्व, प्रभावी बातचीत और समस्या-सुलझाने का कौशल होना चाहिए।
  4. निर्माण उपकरण और इक्विपमेंट्स का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
  5. कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, सिविल इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में आई.टी.आई या डिप्लोमा होनी चाहिए।
  6. कंस्ट्रक्शन साइट पे काम करने का अनुभव रखने वाले को प्राथमिकता दी जाती है।

ये भी पढ़ें: एक सिविल इंजीनियर क्या काम करता हैं!

उपर बताई गयी जानकारी साइट सुपरवाइजर के रूप में सफल होने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। 

संबंधित जानकारियाँ-




यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।