कंस्ट्रक्शन में BOQ का मतलब क्या होता है! | BOQ meaning in Hindi

 

जानिये, टेंडर कार्य में बिल ऑफ़ क्वांटिटी (BOQ) क्या है और इसे कैसे तैयार करतें है? (Bill of quantities in Hindi)


B.O.Q का फुल फॉर्म (BOQ full form):

BOQ का पूरा नाम 'Bill of Quantities' होता है। बिल ऑफ़ क्वांटिटीज को हिंदी में 'मात्रा का विपत्र' या 'अनुसूची' कह सकतें है। यह शब्द कंस्ट्रक्शन कार्य और टेंडर में हमेशा सुनने को मिलता है।


BOQ (बिल ऑफ़ क्वांटिटी) क्या है?

BOQ  एक प्रकार दस्तावेज है जो कंस्ट्रक्शन वर्क में उपयोग की जाने वाली मैटेरियल्स और अन्य वस्तुओं की श्रेणी, विवरण और मात्रा (और उनकी लागत) को निर्धारित करता है। किसी भी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के शुरु होने से पहले निविदा (टेंडर) किया जाता है, जिसमें BOQ एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। क्योंकि बिल ऑफ़ क्वांटिटी (BOQ) ही वह चीज होता है जो कंस्ट्रक्शन में लगने वाले कुल सामग्री और लेबर की मात्रा बताता है। इससे कांट्रेक्टर खर्च का हिसाब लगातें और उसी हिसाब से टेंडर में बोली लगातें है। 

BOQ format kya hai


बिल ऑफ़ क्वांटिटी (BOQ) कैसे तैयार करतें है?

Bill of Quantities एस्टीमेट का एक भाग है, जो प्रोजेक्ट के डिज़ाइन और नक्शा के आधार पे कार्यों की मापी गई मात्रा होता है। इसे क्वांटिटी सर्वेयर या एस्टीमेटर (Engineers) द्वारा तैयार किया जाता है। आम तौर पर, BOQ एक्सेल शीट में तैयार किया जाता है। BOQ बनाने के कुछ सॉफ्टवेयर भी हैं, जैसे प्रो कोर (Pro core) और स्पेक्ट्रम (Spectrum) इत्यादि। लेकिन बिल ऑफ क्वांटिटी का फॉर्मेट सॉफ्टवेयर में भी सामान होता है, फर्क सिर्फ इतना है कि सॉफ्टवेयर ऑटो कैलकुलेशन करता है और जबकि एक्सेल शीट में आपको कैलकुलेशन करने के लिए एक्सेल फॉर्मूले का इस्तेमाल करना पड़ता है।

एक BoQ के पहले कॉलम में प्रत्येक निर्माण गतिविधि का विवरण (Name of Item), दुसरे में मात्रा (Quantity), तीसरे में ईकाई (Unit) और चौथे में दर (Rate) तथा अंतिम कॉलम में राशी (Amount) शामिल होते हैं। 


कार्य विवरण (Work or Item description)

इसके अंतर्गत कार्य की संक्षिप्त जानकारी होती है। इसमें लगने वाले मैटेरियल्स के क्वालिटी की जानकारी अथवा ब्रेंड का नाम होता है। जैसे कंक्रीट कार्य और RCC वर्क में कंक्रीट का ग्रेड, लोहे के सरिया की क्वालिटी लिखा होता है। इसी तरह ब्रिक वर्क में ईंट की क्वालिटी और जोड़ाई के लिए सीमेंट का रेश्यो बताया गया होता है। इसके अलावे खुदाई का कार्य (Earth work), दरवाजे, खिड़कियां, प्लास्टर, पेंट आदि कार्य को अलग अलग आइटम में लिखा जाता है।

ये भी पढ़ें: RCC और PCC कंक्रीट में अंतर!


कार्य की मात्रा (Quantity)

इस भाग में लगने वाले मैटेरियल्स की मात्रा (एस्टीमेटड) को लिखा जाता है। जैसे किसी मकान में कितना कंक्रीट, ईंट, टाइल्स आदि लगेगा लिखा जाएगा। ऐसी सामग्री जिनको हम गिन सकते हैं तो उसकी सख्या को लिखते हैं। नहीं गिने जाने वाले मैटेरियल्स के लिए उसके एरिया या आयतन (Volume) लिखते है।

ये भी पढ़ें: टाइल्स लगाने में कितना पैसा खर्च लगेगा!


इकाई (Units)

इस पार्ट में होने वाले कार्य की इकाई को कार्य की प्रवृत्ति के अनुसार लिखा जाता है। मिट्टी का कार्य, कंक्रीट और ब्रिक वर्क की इकाई को क्यूबिक मीटर (m³), प्लास्टर औत टाइल को स्क्वायर मीटर (m²) और कुछ को रनिंग मीटर या संख्या से प्रर्दशित किया जाता है।

ये भी पढ़ें: कुल कंक्रीट में से सीमेंट रेत और पत्थर की मात्रा कैसे पता करतें है!


दर (Rate)

कंस्ट्रक्शन के प्रत्येक आइटम के लिए इकाई दर (Unit Rate), SOR (Schedule of Rate) में से ली गई होती है। SOR सरकारी विभागों द्वारा प्रकाशित एक दस्तावेज होता है जिसमें विभिन्न कार्यों और उसके रेट की सूची होती है।


राशी (Amount)

इसके अंतर्गत कार्य/आइटम की मात्रा (Quantity) को दर (Rate) से गुना कर लगने वाली सामग्री का मूल्य लिखा होता है।


BOQ बनाने का उद्देश्य क्या है?

बिल ऑफ़ क्वांटिटी के विभिन्न उद्देश्य:

  1. यह टेंडर प्रक्रिया से पहले लागत योजना बनाने में उपयोगी है।
  2. महत्वपूर्ण निर्माण टेंडर पास कराने में उपयोगी।
  3. यह निवेशकों को प्रोजेक्ट की लागत के बारे में एक बुनियादी विचार प्रदान करता है।
  4. यह मूल्यांकन के लिए एक आधार प्रदान करता है।


संबंधित जानकारियाँ-

कंस्ट्रक्शन में Measurement book (एम.बी) क्या होता है?

इंटीरियर डिज़ाइन करवाने में कितना पैसा खर्च लगेगा!

एक अच्छे TMT स्टील सरिया की पहचान!

आजकल घर पेंट कराने में कितना पैसा लगता है!

अच्छा सीमेंट की क्वालिटी ऐसे चेक करें!


अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे दूसरों के साथ Share करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ