TMT सरिया क्या है, इनके प्रकार और अच्छे सरिया की पहचान!

स्टील (TMT) छड़ की जानकारी और असली सरिया की पहचान!

TMT सरिया क्या है?

टीएमटी सरिया स्टील के छड़ होते हैं जो एक विशेष प्रक्रिया के साथ निर्मित होते हैं जिन्हें "Thermo Mechanical Treatment" कहा जाता है। टीएमटी सरिया की ताकत, पारंपरिक स्टील के सरिया की तुलना में असाधारण रूप से अधिक होती है। ऐसे सरिया निर्माण परियोजनाओं के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा एप्रूव्ड हैं। टीएमटी सरिया 8 mm व्यास से 32 mm तक के आकार में मिलते हैं।

TMT सरिया का उपयोग विभिन्न प्रकार की सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट जैसे भवन, बीम, स्लैब, कॉलम और अन्य प्रकार की संरचनाओं के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है। ये भूकंप और तूफान जैसी किसी भी प्राकृतिक आपदा का सामना करने में भी सक्षम होना चाहिए। इसलिए स्ट्रक्चर के अनुरूप सही टीएमटी सरिया चुनना बहुत जरूरी है। 

asli tmt best saria ki pehchan

आकार, ताकत और विशेषताओं के आधार पर विभिन्न परियोजनाओं के लिए विभिन्न प्रकार के टीएमटी छड़ की आवश्यकता हो सकती है। 

अच्छे TMT सरिया की पहचान क्या है?

अच्छे क्वालिटी वाले टीएमटी सरिया के निम्नलिखित पहचान है:

  1. कम कार्बन की मात्रा
  2. उच्च शक्ति और तनाव
  3. जंग प्रतिरोधी
  4. एक समान मोटाई
  5. एक समान रिब पैटर्न
  6. सरिया पर ISI मार्क

एक अच्छे क्वालिटी के टीएमटी सरिया में उचित कार्बन की मात्रा होती है और ये लचीला होगा। लोकल सरिया हार्ड होता है क्योंकि इसमें कार्बन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे नकली सरिये को मोड़ने पर टूट जाता है। असली टीएमटी सरिया की जंग प्रतिरोधी क्षमता भी अधिक होती है। अच्छे क्वालिटी के टीएमटी सरिया हमेशा मोटाई या व्यास में एक समान होते है।

टीएमटी सरिया के बाहरी सतह पर रिब पैटर्न (लाइन) होते है जो सीमेंट या कंक्रीट के साथ एक ठोस बंधन बनाते हैं। आई.एस.आई के प्रयोगशाला में स्टील छड़ों की जांच होती है और इसके बाद ही उसपे 'ISI मार्क' लगता है।

ये भी पढ़ें- अच्छा सीमेंट की क्वालिटी ऐसे चेक करें!


सरिया कितने प्रकार के होते हैं?

TMT सरिया मुख्य रूप से 4 प्रकार के हैं जो विभिन्न ग्रेड के अंतर्गत आते हैं, अर्थात् Fe 415, Fe 500, Fe 550 और Fe 600। यहाँ नीचे बताया गया हैं कि इन टीएमटी छड़ों का उपयोग कहाँ किया जाता हैं:

  1. Fe 415 ग्रेड: छोटे पैमाने की निर्माण परियोजनाओं के लिए Fe 415 टीएमटी का उपयोग किया जाता है। छोटे स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए ये बिल्कुल सही है, क्योंकि इसे आसानी से जटिल आकार में मोड़ा जा सकता है। TMT Fe415 का उपयोग आवासीय घरों और छोटे पैमाने के RCC स्ट्रक्चर में किया जाता है।
  2. Fe 500 ग्रेड: इसका का उपयोग आवासीय, वाणिज्यिक और बहु-मंजिला इमारतों में किया जाता है। इसके 2 वैरायटी Fe 500D और Fe 500S हैं, ये भी लोकप्रिय विकल्प हैं जो अधिक भूकंपीय स्थिरता और लचीलापन प्रदान करते हैं। इस ग्रेड के स्टील, Fe 415 की तुलना में अधिक तन्य शक्ति और अधिक लचीलापन प्रदान करते हैं।
  3. Fe 550 ग्रेड: अधिक टेन्साईल ताकत के कारण, इसका उपयोग औद्योगिक और बड़े पैमाने के परियोजनाओं, जैसे- ब्रिज, डैम आदि संरचनाओं में किया जाता है। ये छड़ तटीय, समुद्री और भूमिगत वातावरण में भी विशेष रूप से प्रभावशाली होते हैं।
  4. Fe 600 ग्रेड: यह सबसे मजबूत टीएमटी ग्रेडों में से एक है जिसका उपयोग हैवी ड्यूटी वाले स्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, मेट्रो प्रोजेक्ट, संयंत्रों, टावरों और औद्योगिक क्षेत्रों के निर्माण में किया जाता है। ये अत्यधिक तन्य शक्ति प्रदान करते हैं, और जंग प्रतिरोधक होते है।


संबंधित जानकारियाँ-

छत की मोटाई और ऊंचाई कितनी होनी चाहिए!

आजकल इंटीरियर डिज़ाइन वर्क कराने में कितना पैसा लगता है!

घर बनाने का कांट्रेक्टर कितना पैसा लेता है?

Waterproofing कैसे करे | मकान के छत, दीवाल से पानी रोकने के उपाय

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

  1. सरीये की पहचान केसे करे नकली मोयरा नही हे

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. लचीला होगा, जंग प्रतिरोधी क्षमता भी अधिक होती है ..etc

      हटाएं