RCC क्या होता है! (RCC Concrete in Hindi)

 

जानिये, RCC का मतलब क्या है! इसके फायदें और सम्बंधित जानकारी। RCC meaning in Hindi

कंस्ट्रक्शन के लिए विभिन्न टाइप के कंक्रीट की जरुरत पड़ती है। इनमें विशेष गुण और विशेषताएं होते हैं। साधारण कार्य के लिए साधारण कंक्रीट जबकि बड़ी बिल्डिंग में ज्यादा ताकत वाली कंक्रीट (High grade concrete) का उपयोग होगा।

rcc concrete kya hai

RCC का फुल फॉर्म (rcc full form in hindi):

RCC का मतलब 'Reinforced Cement Concrete' से है | इसे हिंदी भाषा में 'प्रबलित सीमेंट कंक्रीट' कहा जा सकता है।

RCC क्या है?

ये एक प्रकार का कंक्रीट ही है, जिसमें प्लेन कंक्रीट के साथ TMT Steel (लोहे का सरिया) का इस्तेमाल होता है। साधारण कंक्रीट (PCC) की दबाव की शक्ति तो ज्यादा होती है लेकिन ये टेन्शन (तनाव) में कमजोर होता है। इसलिये इसमें विभिन्न मोटाई वाले लोहे की छड़ लगाई जाती है, जिससे कंक्रीट की टेंसाइल स्ट्रेंथ बढ़ जाये। 

कंक्रीट में सरिया का उपयोग न केवल इसकी ताकत बढ़ाता है बल्कि तापमान और संकोचन तनाव को रोकने में भी मदद करता है। RCC में न्यूनतम M20 ग्रेड यानि 1:1.5:3 मिश्रण का उपयोग किया जाता है (IS 456 कोड के अनुसार)। इस प्रकार के कंक्रीट का उपयोग वैसे संरचना के निर्माण में किया जाता है जो तन्य शक्ति (Tensile strength) को सहन करते है। जैसे- बीम, छत, कॉलम आदि।

ये भी पढ़ें: PCC कंक्रीट क्या है और इसका इस्तेमाल कहाँ करना चाहिये!


RCC कंक्रीट के फायदें:

  1. ये सभी प्रकार के लोड को सहन करने में सक्षम होता है।
  2. कंक्रीट की सिकुड़न तनाव को रोकने में भी मदद करता है।
  3. RCC की सहन-शक्ति PCC से ज्यादा होती है। 
  4. यह अधिक आग प्रतिरोधी है और तापमान से उत्पन्न तनाव को रोकता है।
  5. इससे बनी संरचनाएं टिकाऊ होती हैं, जो 100 साल तक चल सकते हैं।
  6. इसकी रखरखाव की लागत कम है।

ये भी पढ़ें: कंक्रीट क्या है और कितने प्रकार के होते हैं!


RCC कंक्रीट का इस्तेमाल कहा होता है?

इसका इस्तेमाल, वैसे सभी स्ट्रक्चर जहाँ तनाव शक्ति (Tensile load) होता है, वहां होता है जैसे:

  • बिल्डिंग्स (खासकर छत, बीम, कॉलम और नींव) 
  • पुल या ब्रिज 
  • हाई ट्रैफिक रोड 
  • रिटेनिंग वाल
  • चिमनी और टावर 
  • वाटर टैंक, इत्यादि 


संबंधित जानकारियाँ-

एक अच्छे TMT स्टील सरिया की पहचान!

कितना सीमेंट रेत और पत्थर की मात्रा लगेगा, कैसे पता करें!

आजकल घर बनाने में कितना पैसा लगता है!

बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के लिए विभिन्न नक्शे की जानकारी

सुपर बिल्ट-अप और कारपेट एरिया क्या है!


अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे दूसरों के साथ Share करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ