पेंट और पुट्टी करवाने में कितना पैसा खर्च लगेगा! Painting rate 2022

जानिये, आजकल घर पेंट कराने में कितना पैसा लगता है? (Cost of painting)

पेंटिंग न सिर्फ आपके घर को फ्रेश लुक देती है बल्कि यह घर की दीवारों को सुरक्षित रखने में भी मदद करती है। एक अच्छा 'कलर पेंट' किया हुआ स्थान न केवल आपको खुश और संतुष्ट महसूस कराता है, बल्कि इससे आपके गेस्ट इम्प्रेस भी होते है।

पेंट कराने का खर्च और आप अपने घर के पेंटिंग की योजना कैसे बना सकते हैं, इसके बारे में यहाँ पुरी जानकारी दी गई है!

घर पेंट कराने में कितना पैसा खर्च आएगा?

ये निर्भर करता है रूम की संख्या, एरिया और काम के दायरे पर। इंडिया में कलर पेंट और पुट्टी कराने की औसत खर्च Rs. 20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट है। इसमें सभी तरह के खर्च जैसे- पुट्टी, प्राइमर और पेंट तथा लेबर का खर्च (2 कोट पुट्टी, 1 कोट प्राइमर और 2 कोट पेंट) शामिल होता है।

पुटी और पेंटिंग करवाने का खर्च (Putti and Painting cost per square foot) :

  • Rs. 18 - 30 प्रति स्क्वायर फीट (मैटेरियल्स + मिस्त्री/लेबर + अन्य खर्चें)

घिसाई और सफाई का काम, पोलिश पेपर, ऐब्रो टेप, पेंट ब्रुश आदि का खर्च भी होता है। इन सभी कार्यों और सेवाओं के आधार पर पेंटिंग रेट भिन्न होता है।


पेंट ओर पुट्टी करवाने का मिस्त्री/लेबर चार्ज (Rate list):

  • पेंटिंग का लेबर रेट @ 8-10 प्रति स्क्वा. फुट होता है।

इसमें 2 कोट पुट्टी करने का लेबर चार्ज Rs. 5-6 रुपये और 1 कोट प्राइमर के साथ 2 कोट पेंट करने का चार्ज Rs. 3-4 रुपये प्रति स्क्वा. फुट शामिल होता है।

पुटी और पेंटिंग मैटेरियल्स का खर्च:

  1. डबल कोट वाल पुट्टी की लागत @ 5-7 प्रति स्क्वा. फुट होती है।
  2. सिंगल कोट प्राइमर का खर्च @ 2-4 प्रति स्क्वा. फुट होती है।
  3. डबल कोट पेंट का खर्च @ 3-7 प्रति स्क्वा. फुट होती है।

ये भी पढ़ें: इंटीरियर डिज़ाइन वर्क कराने में कितना पैसा लगता है!


1 रूम में पेंट और पुट्टी का खर्च:

उदाहरण के लिए, 10 x 12 फीट के एरिया का रूम लेते है जिसमें पेंटिंग करवाना है।

रूम के चार दीवार और छत की दीवार का एरिया = 120+120+100+100+120 = 560

10x12 रूम के सभी सतह का एरिया = 560 स्क्वायर फीट

1 दरवाजा 7x3 और 1 खिड़की 4x4, (16+21= 37 Sq.ft) का एरिया घटाने पर 560-37= 523 

समान्य पेंट और पुट्टी की खर्च Rs. 18 प्रति स्क्वायर फीट है।

इसलिये, 523 x 18 = 9414

लगभग 9.5 हजार खर्च होंगे, 120 स्क्वा. फीट का एक रूम में पेंट करवाने में।

puti aur painting me kitna paisa lagta hai


1 रूम (10 x 12 फीट) में पेंटिंग में विभिन्न प्रकार के खर्च:

रूम के सभी भीतरी सतह का एरिया = 523 स्क्वायर फीट

डबल कोट पुट्टी 10-15 Sq.ft प्रति किलोग्राम लगता है,

आवश्यक पुट्टी की मात्रा = 523/10 = 52.3 Kg, लगभग 1.5 बैग की कीमत 1.5 x 850 = 1275 रूपये

सिंगल कोट प्राइमर 120-140 Sq.ft प्रति लीटर लगता है,

आवश्यक प्राइमर की मात्रा = 523/120 = 4.3 लीटर, कीमत 4.3 x 180 = 774 रूपये

डबल कोट पेंट 80-100 Sq.ft प्रति लीटर लगता है,

आवश्यक पेंट की मात्रा = 523/80 = 6.5 लीटर, कीमत 6.5 x 250 = 1625 रूपये 

पेंटिंग का लेबर रेट Rs. 8-10 प्रति स्क्वा. फुट होता है,

523 x 10 = 5230 रूपये

अन्य खर्च (पेंट ब्रुश, पोलिश पेपर, ऐब्रो टेप आदि) = 500 रूपये

टोटल खर्च (1275+774+1625+5230+500) = 9404 (लगभग 9.5 हजार)

ये भी पढ़ें: टाइल्स लगाने में कितना पैसा खर्च लगेगा (Tiles Mistri rate)


1 रूम में सिर्फ पेंट कराने का खर्च:

10x12 साइज के रूम में सभी अंदरुनी सतह का एरिया = 560 स्क्वायर फीट

1 दरवाजा 7x3 और 1 खिड़की 4x4, का एरिया घटाने पर 560-37= 523 

लेबर: 1 कोट प्राइमर के साथ 2 कोट पेंट करने का चार्ज Rs. 3 रुपये प्रति स्क्वा. फुट मानते है,

मैटेरियल्स: प्राइमर 120-140 Sq.ft प्रति लीटर या रू. 2 प्रति स्क्वा. फुट, 

पेंट 80-100 Sq.ft प्रति लीटर या रू. 3 प्रति स्क्वा. फुट मानते है,

इसलिये, 523 x 3 = 1569 (लेबर खर्च)

523 x 5 = 2615 (पेंट और प्राइमर)

टोटल 1569+2615 = 4184

लगभग 4 हजार खर्च होंगे, एक रूम में केवल पेंट करवाने में।


Note: 

  • उल्लिखित कीमतें बाजार के मानकों का संकेत हैं और लेबर, स्थान और कार्य के दायरे के आधार पर भिन्न हो सकती हैं।
  • अच्छे वाल पुट्टी का इस्तेमाल करने से प्राइमर लगाने की जरुरत नहीं पड़ती है।
  • बाहरी पेंट की लागत इंटीरियर पेंट की तुलना में कम होती है। 
  • हालांकि, बाहरी पेंटिंग की प्रक्रिया बोझिल होती है क्योंकि वहां मचान या सीढ़ी का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है।


संबंधित जानकारियाँ-

कितना सीमेंट रेत और पत्थर की मात्रा लगेगा, कैसे पता करें!

आजकल घर बनाने में कितना पैसा लगता है!

सुपर बिल्ट-अप और कारपेट एरिया क्या है!

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे दूसरों के साथ Share करें।

एक टिप्पणी भेजें

14 टिप्पणियाँ

  1. Mujhe nahi lagta ki itne paise kharch hote honge white wash mai

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ये खर्चें पुट्टी और पेंट की है, वाइट वाश यानि चूना की पुताई काफी कम खर्च में हो जाती है, White wash की अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें - वाइट वाश पेंट क्या होता है?

      हटाएं
  2. धन्यवाद आपने बहुत अच्छे से बताया

    जवाब देंहटाएं
  3. मैं पेंट पुट्टी करता हूं मोबाइल नंबर8305939793 मुझसे संपर्क करें

    जवाब देंहटाएं