जानिये, आजकल घर या मकान बनाने में कितना पैसा लगता है? (House construction rate)


व्यक्ति जो कुछ भी बनवाना चाहता हो, वह उसकी लागत के बारे में जानना चाहेगा। घर बनाने की प्लानिंग करना थोड़ा कठीन हो सकता है जब आपको घर निर्माण का खर्च के बारे में कोई आईडिया न हो। यहाँ हम इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे की भवन निर्माण में प्रति स्क्वायर फीट ईंटवर्क, कंक्रीट ढलाई, प्लास्टरिंग आदि कार्य के लिये कुल कितना पैसा खर्च आता हैं।

जब एक घर या मकान बनवाना हो तो आप इसे दो तरह से बनवाते है, पहला, बिल्डिंग्स मैटेरियल्स आप सप्लाई करते और कांट्रेक्टर सिर्फ लेबर (राजमिस्त्री, कारपेंटर आदि) उपलब्ध करवाते है। दुसरे में, आप कांट्रेक्टर को बोलते है की वो मैटेरियल्स (रेत, सीमेंट, ईंट आदि) और लेबर दोनों उपलब्ध करवाये। 

घर बनाने में कितना खर्च आएगा ?

एक घर बनाने का कितना पैसा लगेगा, ये निर्भर करता है मकान का एरिया (क्षेत्रफल), मंजिलों की संख्या और मकान की किस्म आदि पर। भारत में घर बनाने की औसत खर्च Rs. 1200 प्रति स्क्वायर फीट होती है एक सामान्य मकान के लिये। इसमें सभी तरह के खर्च जैसे- बिल्डिंग्स मैटेरियल्स (रेत, सीमेंट, ईंट आदि), कांट्रेक्टर और नक्शा बनाने का खर्च शामिल होता है।

ghar banane me kitna kharch hota hai


घर बनाने का खर्च (House construction cost in 2025) :

Rs. 1050 - 1400 प्रति स्क्वायर फीट (बिल्डिंग्स मैटेरियल्स + कांट्रेक्टर रेट + अन्य खर्चें)

घर का स्ट्रक्चर निर्माण, टाइल्स फिटिंग, वायरिंग, प्लंबिंग, पेंटिंग जैसे अनेक कार्यों के लिए लेबर कांट्रेक्टर का खर्च लगभग 220 से 340 रुपये प्रति वर्ग फीट होता है। साधारण मकान का नक्शा (Floor Plan) के लिए आर्किटेक्ट या इंजिनियर 5 से 10 रुपये प्रति वर्ग फीट लेते है। बाकी घर बनाने के सामान रेत, सीमेंट, सरिया, ईंट आदि पे खर्च होता है। घर बनाने में प्रत्येक अलग-अलग कंस्ट्रक्शन कार्यों के खर्च (निर्माण सामग्री सहित) का रेट की लिस्ट निचे दी गई।

ये भी पढ़ें : घर बनाने का कांट्रेक्टर कितना पैसा लेता है? (Civil contractor rate list 2021)

1000 स्क्वायर फीट का घर बनाने में खर्च:

उदाहरण के लिए, 25 x 40 फीट के एरिया का प्लाट लेते है जिसपे घर बनाना है।

25 x 40 = 1000 स्क्वायर फीट (क्षेत्रफल)

घर बनाने की औसत खर्च Rs. 1200 प्रति स्क्वायर फीट है।

इसलिये, 1000 x 1200 = 1200,000 (12 लाख)

लगभग 12 लाख खर्च होंगे 1000 स्क्वा. फीट का एक तल्ले का घर बनाने में। 

ये भी पढ़ें: False ceiling या इंटीरियर डिज़ाइन करवाने में कितना पैसा खर्च लगेगा!


1000 स्क्वायर फीट घर बनाने में विभिन्न प्रकार के खर्च (House construction rate with materials) :

  1. सीमेंट (Cement) 450 बैग = 450 x 356 = 1 लाख 60 हजार
  2. रेत (Sand) 820 टन या 12.5 % कुल लागत का = 1 लाख 50 हजार
  3. पत्थर (Aggregate) 610 टन या 7.5 % कुल लागत का = 90 हजार
  4. लोहा (Steel) 4000 कि.ग्रा या 24.5 % कुल लागत का = 2 लाख 94 हजार
  5. ईंट (Brick) 6000 ईंट = 60 हजार
  6. टाइल्स (Tiles) 8 % कुल लागत का = 96 हजार
  7. रंग (Paint) 4 % कुल लागत का = 48 हजार
  8. फिटिंग्स (Window, Doors, Electrical & Plumbing) 23 % कुल लागत का = 2 लाख 75 हजार
  9. अन्य खर्च = 27 हजार

टोटल खर्च (1.6+1.5+.9+2.94+.6+.96+.48+2.75+.27) = 12 लाख

ये भी पढ़ें: कम पैसे मे अच्छा मकान बनाने के तरीके!

नोट:

1. बड़े शहरों में कंस्ट्रक्शन कास्ट अधिकतम होता है जबकि छोटे शहरों और ग्रामीण एरिया में कम होता है।

2. घर का नक्शा नगर निगम से पास करवाने का अतिरिक्त खर्च लगता है।

3. फीट और फुट एक ही होते है।

4. स्क्वायर फीट या वर्ग फुट, क्षेत्रफल (लम्बाई x चौड़ाई) होता है।


संबंधित जानकारियाँ-

Waterproofing कैसे करे | मकान के छत, दीवाल से पानी रोकने के उपाय

सीमेंट/फ्लाई ऐश ईंट के फायदे और खासियत!

सुपर बिल्ट-अप और कारपेट एरिया क्या है?

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।