Whitewash क्या होता है और यह wall putty से कैसे अलग है?

 

जानिये, वाइट वाश पेंट किसे कहतें है और Limewash क्या है? (Whitewash meaning in Hindi)

व्हाइट वॉश क्या होता है?

White Wash एक कम लागत वाला पेंट है, जो चूने या पाउडर चाक और पानी के मिश्रण से बनाया जाता है। यह एक बहुत प्राचीन पेंट या लेप है। इसका उपयोग दीवारों की सतहों को सफेद करने के लिए किया जाता है। कभी-कभी दीवारों को रंगीन बनाने के लिए इसमें फेविकोल जैसे रंग भी मिलाए जाते हैं। इसे Limewash के नाम से भी जाना जाता है। 

व्हाइट वाश शुद्ध सफेद होता है जो सुरक्षात्मक कोटिंग के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे सीधे ईंट या पत्थर या प्लास्टर वाली सतहों पर लगाया जाता है। White Wash Paint आमतौर पर निम्न और मध्यम वर्ग के घरों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जहां छत को सफेद और दीवारों को आमतौर पर रंगीन बनाया जाता है।

आज कल लोग अपने घरों को सजाने के लिए डिस्टेंपर और पेंट का इस्तेमाल करने लगे हैं। जबकि पहले दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों को सजाने के लिए चूने की पुताई करवाते थे।

Whitewash paint kya hota hai


वाइट वाश और वाल पुट्टी में अंतर (Difference between Whitewash and wall putty)

ये दोनों दिवार के सतह पे उपयोग किए जाते हैं, लेकिन इनके उद्देश्य और अवयव भिन्न होते हैं! वॉल पुट्टी को आमतौर पर पोर्टलैंड सीमेंटलाइमबेंटोनाइट या अन्य एडिटिव्स के मिश्रण से बनाया जाता है। यह मार्केट में मिलता है जिसे खरीदकर सीधे दिवार की सतह पर लगाया जा सकता है। पेंट लगाने से पहले दीवार पर पुट्टी लगाने से फिनिशिंग अच्छी आती है और पेंट की खपत भी कम होती है। यह आधुनिक तरीका है।

जबकि चुना पेंट (White-Wash) का बहुत लम्बे समय से उपयोग किया जाता रहा है और यह काफी कम खर्च में हो जाता है। इसे मार्केट से खरीदकर सीधा इस्तेमाल नहीं करते है , चूने में पानी मिलाकर लेप बनाने में समय लग जाता है। चुना पेंट का लाइफ अधिक नहीं है। आपको इसे लगभग हर साल या दो साल में एक बार पेंट करवाने की आवश्यकता होती है। यह जल्द ही नमी को भी सोखता है। यह बहुत आसानी से दाग देता है क्योंकि इसकी सतह खुरदरी होती है।


व्हाइट वॉश के लिये चूने या चाक (लाइमस्टोन) की जरुरत होती है और इसे पानी का उपयोग करके आसानी से बनाया जा सकता है।


व्हाइट वॉश पेंट बनाने की प्रक्रिया:

  1. 1 भाग पानी में 2 भाग कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (चूना) मिला लें। दोनों सामग्री को एक साथ मिलाएं जब तक कि पेस्ट क्रीमी न हो जाए। मिश्रण को रात भर रहने दें।
  2. 1 भाग पानी में 2 भाग नमक मिलाकर खारे पानी का घोल तैयार करें।
  3. सुबह चूने और पानी के मिश्रण से अतिरिक्त पानी निकाल दें। इस मिश्रण को फिर से तब तक चलाएं जब तक कि यह गाढ़ा पेस्ट न हो जाए।
  4. यदि आप अपने वाइटवॉश को रंगीन बनाना चाहते हैं, तो अपने घोल में पिगमेंट मिलाएँ।

संबंधित जानकारियाँ-

पेंट और पुट्टी करवाने में कितना पैसा खर्च लगेगा!

आजकल घर बनाने में कितना पैसा लगता है!

सुपर बिल्ट-अप और कारपेट एरिया क्या है!


अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे दूसरों के साथ Share करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ