भारत का नंबर 1-10 अच्छे ट्रैक्टर | Tractor information in hindi

बेस्ट ट्रेक्टर की कीमत, पॉवर आदि की जानकारी (All types of tractor in india)


ट्रैक्टर खेती, कंस्ट्रक्शन आदि में उपयोग आने वाला प्रमुख मोटर गाड़ी है। ट्रैक्टर एक ऐसा वाहन है जिसे कम स्पीड पर अधिक भार खींचने या बल प्रदान करने के लिये बनाया गया होता है। इसकी जरुरत कई छोटे-बड़े कार्यों के लिये होती है, जैसे- कृषि हेतु भूमि की जुताई, बोआई, सिंचाई, सामान की ढुलाई आदि।

खेती में काम आने वाले तमाम यंत्रों को ट्रैक्टर के अगले व पिछले हिस्से में साथ जोड़ कर चलाया जाता है, जिससे जुताई, फसल की रोपाई, मड़ाई, कटाई के साथ ही फसल की ढुलाई का काम भी लिया जाता है। कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में ट्रैक्टर का इस्तेमाल ईंट, रेत, सीमेंट और अन्य बिल्डिंग्स मटेरियल की ढुलाई के लिये किया जाता है।

ट्रैक्टर का इतिहास : 1850 ई. से वाष्प इंजन वाले ट्रैक्टर का उपयोग होने लगा था। यह बहुत भारी भड़कम तथा अधिक इंधन का खपत करने वाला होता था, जिसे चलाने के लिये 2 से 3 लोगों की जरुरत होती थी। 1910 ईं. से हल्के गैस ट्रैक्टर के निर्माण किया जाने लगा। पहला डीजल इंजन ट्रैक्टर का निर्माण 1931 ई. में किया गया।

भारत के 10 अच्छे ट्रैक्टर और उनकी कीमत :

  1. महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra & Mahindra)
  2. टैफे (TAFE, Eicher, Massey Ferguson)
  3. सोनालिका (Sonalika)
  4. एस्कॉर्ट्स (Escorts)
  5. जॉन डीरे (John Deere)
  6. न्यू हॉलैंड (New Holland)
  7. कुबोता (Kubota)
  8. बलवान ट्रैक्टर (Balwan Tractors)
  9. प्रीत ट्रैक्टर (Preet Tractors)
  10. कैप्टेन ट्रैक्टर (Captain Tractor)



नोट : ट्रेक्टरों की बिकने की संख्या, माइलेज आदि के आधार पे यह लिस्ट आधारीत है।

No. 5 Tractor : जॉन डीरे

जॉन डीरे (John Deere) - दुनिया भर में कृषि उद्योग में जाना पहचाना नाम, जॉन डीरे ट्रैक्टर 'डीरे एंड कंपनी' का एक ब्रांड नाम है। यह बहुत पुरानी कंपनी है जिसकी स्थापना 1837 में हुई थी। जॉन डीरे 28 से 120 एच.पी तक का ट्रैक्टर मॉडल बनाता है, जिसकी कीमत Rs. 4.7 से 28.2 लाख रुपये के बीच होती है। जॉन डीरे 5105, 5050 DI, 5310 इसके ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर हैं।

john-deere-5105-tractor-kimat

John Deere 5105 की कीमत: 5.7 लाख
जॉन डीरे की वेबसाइट: www.deere.com
कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर: 1800 209 5310

No. 4 Tractor : एस्कॉर्ट्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) - इसके तहत चार प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड आते हैं जो पॉवरट्रैक, फार्मट्रैक, डिजिट्रेक और एस्कॉर्ट हैं। एस्कॉर्ट्स दुनिया भर में 40 से अधिक देशों में काम करता है।

पॉवरट्रैक में ट्रैक्टर का मॉडल 25-60 एचपी तक का है। पावरट्रैक यूरो 50 सभी किसानों में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर है। इसी तरह फार्मट्रैक ट्रैक्टर, 26-80 एचपी ट्रैक्टर श्रेणियां में उपलब्ध है। यह एटम 26 जैसे छोटे ट्रैक्टर भी बनाता है। फार्मट्रैक 60 फार्मट्रैक में सबसे लोकप्रिय ब्रांड है।

Powertrac Euro 50 kimat

एस्कॉर्ट Powertrac Euro 50 की कीमत: 6.5 लाख
एस्कॉर्ट्स की वेबसाइट: www.escortsgroup.com
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: Powertrac 18001032010, Farmtrac 18001032010

No. 3 Tractor : सोनालीका

सोनालिका (Sonalika) - इसके ट्रेक्टर 20 से 90 HP तक में मिल जाता है जो की Rs. 3 से 12.6 लाख रुपये में उपलब्ध है। आयशर 380 सुपर DI, आयशर 333 सुपर DI लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल हैं। सोनालिका DI 35, सोनालिका DI 750, सोनालिका 42 DI लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल हैं।

Sonalika d1 35 ka price

सोनालीका DI 35 की कीमत: 4.5 लाख
सोनालीका की वेबसाइट: www.sonalika.com
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 18001021011

No. 2 Tractor : टैफे

टैफे (TAFE) के अंतर्गत चार प्रमुख ब्रांड जो Eicher, Massey Ferguson, TAFE ट्रैक्टर्स और IMT ट्रैक्टर्स के नाम से बिकते हैं। भारत में इस कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रेक्टर मॉडल 'मेस्से फ़र्गुसन' और 'आयशर' हैं।

मैसी फ़र्गुसन (Massey Ferguson) - इसके ट्रेक्टर 28 से 75 HP तक के मॉडल में उपलब्ध है जिसकी कीमत Rs. 4.5 से 13.5 लाख रुपये के बीच है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI, मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति, मैसी फर्ग्यूसन 7250 कंपनी के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल हैं। ये ट्रेक्टर ताकतवर और सालों-साल चलने वाले होते है।

आयशर (Eicher) - इसके ट्रेक्टर सस्ते होते है जो की 18 से 55 HP तक में उपलब्ध है और जिसकी कीमत Rs. 2.9 से 6.9 लाख रुपये के बीच है। आयशर 380 सुपर DI, आयशर 333 सुपर DI लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल हैं।

Mesi Ferguson 1035 DI ka keemat

मैसी फर्ग्यूसन-1035 DI की कीमत: 5.5 लाख
टैफे की वेबसाइट: www.tafe.com
कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर: Massey Ferguson 044 66919000, Eicher 044 66919000

No. 1 Tractor : महिंद्रा & महिंद्रा

महिंद्रा ना सिर्फ देश के ट्रैक्टरों में ज्यादा बिकने वाली टॉप ट्रैक्टर हैं बल्कि दुनिया की नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माण कंपनी भी हैं। इसके ट्रेक्टर 15 से 75 HP के मॉडल में उपलब्ध है जिसकी कीमत Rs. 2.5 से 12.5 लाख रुपये के बीच है। 

mahindra-yuvraj-tractor-keemat

Mahindra का युवराज-215 NXT 15 hp का कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर, किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह मॉडल बहुत सस्ता और अनेकों कार्य कर सकता है। महिंद्रा Yuvo 575 DI, 415 DI और JIVO 225 DI अन्य लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल हैं। ये ट्रैक्टर बागवानी और खेती करने वाले किसानों के लिये बहुत उपयुक्त होते है। 

स्वराज ब्रांड के नाम ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनती है जिसका मालिक महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ही है।

महिंद्रा युवराज-215 NXT की कीमत: 3 लाख
महिंद्रा की वेबसाइट: www.mahindra.com
कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर: 1800 425 6576

No. 6 Tractor : न्यू हॉलैंड 

New Holland कंपनी भारत में साल 1996 में आई, जिसके बाद अब तक लाखो की सांख्य में ट्रैक्टर का निर्माण कर बेच चुकी हैं। इसका ट्रैक्टर 35-90 एचपी तक का है। न्यू हॉलैंड 3630 TX, 3230, 3600-2 TX, इसके ज्यादा बिकने वाले मॉडल हैं।

New Holland 3630 tractor price

न्यू हॉलैंड 3630 की कीमत: 7.5 लाख
न्यू हॉलैंड की वेबसाइट: https://agriculture.newholland.com/apac/en-in
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 1800 419 0124

No. 7 Tractor : कुबोटा

Kubota ट्रैक्टर 21 से 55 एच.पी के बीच ट्रैक्टर का निर्माण करता है और विश्व स्तरीय मिनी ट्रैक्टर भी बनाता है।


कुबोटा की वेबसाइट: www.kubota.co.in
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 1800 425 1694

No. 8 Tractor : बलवान ट्रैक्टर

Balwan Tractors फोर्स मोटर का ब्रांड है। पहले इसे बजाज टेम्पो के नाम से जाना जाता था और 2005 में इस कंपनी ने 'Force motor' नाम बदल लिया।

बलवान ट्रैक्टर की वेबसाइट: www.forcemotors.com
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 020 27476381

No. 9 Tractor : प्रीत ट्रैक्टर

Preet Tractors, ट्रेक्टर बनाने के अलावे कंबाइन हार्वेस्टर भी बनाता है।

प्रीत ट्रैक्टर की वेबसाइट: www.preetagro.com
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 1800 419 0349

No. 10 Tractor : कैप्टेन ट्रैक्टर 

कैप्टेन ट्रैक्टर की वेबसाइट: captaintractors.com
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 1800 212 2129

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

संबंधित जानकारियाँ-

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

  1. मैसी फरयूसन 1035 DI 2017 में 475000/- में खरीदा था आज बढ़ कर 650000/- तक रेट बढ़ गया कैसे खरीदेंगे किसान वागाराम H चौधरी भादरूणा सांचौर जालोर राजस्थान 343041 ph 9414903125

    जवाब देंहटाएं
  2. सभी ट्रेक्टर आदि की जानकारी मिली बहुत बहुत धन्यवाद बताई।
    वागाराम H चौधरी भादरूणा सांचौर जालोर राजस्थान 343041
    PH. 9414903125.

    जवाब देंहटाएं