Construction business ideas in hindi | Top 10 कंस्ट्रक्शन से सम्बंधित बिजनेस

कंस्ट्रक्शन बिजनेस आइडिया 2020 | New construction business ideas


हमारे यहाँ एक भाड़ी जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए कंस्ट्रक्शन कार्यों पर निर्भर करती है। भारत अभी विकासशील देश है इसीलिए कंस्ट्रक्शन बिजनेस बढ़ने की बहुत संभावना है। ऐसे में कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से सम्बंधित अनेकों काम करके अच्छी कमाई की जा सकती है।

कंस्ट्रक्शन बिजनेस क्या है? (Construction business):

एक प्रकार का व्यवसाय, जिसमें विभिन्न प्रकार के बिल्डिंग, सड़क, नाली, गली और अन्य प्रकार के संरचना का निर्माण किया जाता है। यह व्यवसाय केवल घर के निर्माण और सड़क के निर्माण तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें कई तरह की गतिविधियाँ होती हैं।

Construction business ideas in hindi

काम के प्रकृति के आधार पर निर्माण व्यवसाय कई प्रकार के होते है जैसे- ईंट निर्माण, बिल्डिंग्स मैटेरियल्स सप्लाई, इलेक्ट्रिक और लाइट फिटिंग आदि। छोटे ठेकेदार जिन्हें सब-कांट्रेक्टर कहा जाता है छोटी मात्रा में पूंजी लगा के कार्य करते है जिसमें बड़े संगठन की आवश्यकता नहीं होती है। आइये जानते है इस तरह के विभिन्न व्यवसाय के बारे में -

कंस्ट्रक्शन बिजनेस आइडिया की लिस्ट :

  1. रियल एस्टेट एजेंट या प्रॉपर्टी डीलर
  2. बिल्डिंग्स मैटेरियल्स की बिक्री
  3. ईंट & ब्लॉक निर्माण
  4. सिक्यूरिटी आइटम की आपूर्ति 
  5. वाटर प्रूफिंग सर्विसेज
  6. घर की मरम्मत कार्य
  7. टाइल इनस्टालेशन
  8. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट & सुपरविजन
  9. कंस्ट्रक्शन डिजाइनिंग
  10. इलेक्ट्रिकल & लाइट फिटिंग

1) रियल एस्टेट एजेंट या प्रॉपर्टी डीलर :

प्रॉपर्टी डीलर अत्यधिक लाभदायक व्यवसायों में से एक है। इस व्यवसाय में आपको प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने और किराए पर लेने वालों को विक्रेता के साथ कनेक्ट करवाने की आवश्यकता होती है। आप इस व्यवसाय से बहुत अच्छी कमीशन आय अर्जित कर सकते हैं।

2) बिल्डिंग्स मैटेरियल्स की बिक्री : 

अगला लाभदायक निर्माण व्यवसाय कंस्ट्रक्शन से संबंधित कच्चा माल को बेचना है। निर्माण उद्योग में सीमेंट, रेत, सरिया, प्लंबिंग आइटम आदि व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं। यदि आपको इन वस्तुओं के बारे में जानकारी है, तो आप बिल्डिंग्स मैटेरियल्स को बेचने से संबंधित अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक दुकान की जरूरत होगी जहां पर आप अपने सामग्री को आसानी से बेच सकें और लाभ प्राप्त कर सकें।

3) ईंट & ब्लॉक मैन्युफैक्चरींग : 

आजकल कंस्ट्रक्शन के कार्य में बहुत प्रकार के ईंटो का उपयोग किया जा रहा है जैसे - सीमेंट ईंट, फ्लाई ऐश ईंट और मिट्टी की ईंट। ईंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस एक अच्छा आईडिया हो सकता है। 

Bricks business

सही जानकारी और लगन के साथ आप कम लागत में ईंट बनाकर अच्छे दामों में बेच सकते हैं। सीमेंट ब्लॉक का उपयोग दीवारों और छतों में बहुतायत से किया जाता है, जो आपको फायदा ही दिलाएगा और इस बिजनेस को समझने में मदद भी करेगा।


4) सिक्यूरिटी आइटम की आपूर्ति :

निर्माण में सुरक्षा एक प्रमुख आवश्यकता बनती जा रही है। सुरक्षा से जुड़े व्यवसाय में सी.सी.टी.वी कैमरा, बायोमेट्रिक मशीन, फायर अलार्म, घूमने वाला दरवाज़ा, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम आदि जैसे सुरक्षा वस्तुओं की आपूर्ति और लगाना शामिल होता हैं। यह अत्यधिक लाभदायक व्यवसाय है। हालाँकि, इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

5) वाटर प्रूफिंग सर्विसेज :

वॉटरप्रूफिंग कार्य आमतौर पर मांग में रहती हैं। इसमें छत, दीवाल, बेसमेंट में पानी रिसाव की समस्या का समाधान किया जाता है। यदि आपको वॉटरप्रूफिंग की जानकारी और अनुभव हैं, तो आप इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। इस व्यवसाय को कम निवेश से शुरू किया जा सकता है।

6) घर की मरम्मत कार्य :

पुराना घर रखरखाव और मरम्मत की मांग करता है। यदि आपको कंस्ट्रक्शन लाइन के बारे में जानकारी है तो आप घर की रिपेयर सर्विस शुरू कर सकते हैं। घर की मरम्मत का बिजनेस कम निवेश वाला व्यवसाय है। हालाँकि, इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको कुशल मिस्त्री और लेबर की आवश्यकता होती है।

कंस्ट्रक्शन बिजनेस आइडिया

7) टाइल सप्लाई & इनस्टालेशन : 

आजकल सीमेंट का फर्श कोई नहीं बनवाता बल्कि सिरेमिक टाइल बहुत उपयोग किया जाता है। टाइल बेचने और इसे लगवाने का काम कर सकते हैं। इस बिजनेस को करके आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको पूंजी के साथ टाइल लगाने वाले मिस्त्री या कारीगर की जरुरत पड़ेगी।

8) प्रोजेक्ट मैनेजमेंट & सुपरविजन : 

कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट तभी सही प्रकार से पूर्ण हो सकता है यदि उसका मैनेजमेंट और सुपरविज़न सही तरीके से किया गया हो। ऐसा सर्विस देने पर भी लाखों रुपए कमाया जा सकता है। इस काम के लिए आपको सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री के साथ अनुभव की आवश्यकता होती है।

9) कंस्ट्रक्शन डिजाइनिंग : 

आपने देखा होगा कि जब भी किसी घर या ऑफिस का कंस्ट्रक्शन किया जाता है तो सबसे पहले उस घर का रूप-रेखा तैयार किया जाता है। ये काम इंजिनियर या आर्किटेक्ट द्वारा किया जाता है जिसके लिए विशेष डिग्री और अनुभव होने चाहिए।

10) इलेक्ट्रिक और लाइट फिटिंग : 

किसी नये बनने वाले भवन या बिल्डिंग में इलेक्ट्रिकल वायरिंग और लाइट लगाने का काम आखिरी चरम में होता है। आप ठेका लेकर इलेक्ट्रिकल लाइट फिटिंग का कार्य करवा सकते हैं या फिर निजी रूप से भी इस कार्य को आगे बढ़ाया जा सकता है। धीरे-धीरे आप इस काम को सिख लेंगे और सफल होकर आगे बढ़ सकते हैं।

इन सभी बिजनेस के अलावा कंस्ट्रक्शन मशीन भाड़े पर लगाना, वाटर हार्वेस्टिंग सेटअप, लेबर कांट्रेक्टर के रूप में लेबर सप्लाई करना भी अच्छा विकल्प है।

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

संबंधित जानकारियाँ-

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

  1. 30×30प्लॉट का नक्शा बनवाने के लिए किस्से संपर्क करें

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. कम खर्च मे मकान का नक्शा (Plan), एलिवेशन के लिये संपर्क करें - indodeepk@gmail.com

      हटाएं