फ्लाई ऐश (राख) ईंट की विशेषताएं | Benefits of using fly ash bricks


फ्लाई-ऐश ईंटें कोयले की राख, महीन बालू, सीमेंट और पानी के मिक्सचर से बनाई जाती है इसलिए इसे 'सीमेंट-ईंट' भी कहा जाता है। ये ईंटें हाई-टेक, बेहतर गुणवत्ता वाली ईंटें होती हैं जिनका उपयोग ईंट की दीवाल आदि संरचनाओं के निर्माण के लिए किया जाता है। 


Fly ash Brick benefits in hindi

इस ईंट को बनाने के लिए 55% फ्लाई-ऐश, 35% बालू और 10% सीमेंट लिया जाता है। ये आम मिट्टी की ईंटों के समान सभी इमारत निर्माण गतिविधियों में बड़े पैमाने पर उपयोग किए जा सकते हैं, और इसमें मिट्टी की ईंटों के मुकाबले बेहतर गुण होते हैं।

साधारण मिट्टी की ईंट और फ्लाई-ऐश ईंट के बीच अंतर:


साधारण मिट्टी की ईंट फ्लाई ऐश ईंट
वजन में भारी वजन में हल्का
पलस्तर (Plastering) आवश्यक है पलस्तर (Plastering) आवश्यक नहीं है
मिट्टी के अनुसार भिन्न रंग, आकार एक सामान रंग सीमेंट की तरह, आकार
कम भार (35 kg/cm2) की क्षमता अधिक भार (100 kg/cm2) की क्षमता
20% पानी की जरुरत 10% पानी की जरुरत
10% क्षति ढुलाई के दौरान 2% क्षति ढुलाई के दौरान

फ्लाई ऐश/राख की ईंट की विशेषताएं और उपयोगिता (Fly ash Bricks benefits in hindi):

फ्लाई-ऐश ईट से घर बनाने में लागत कम (30% तक खर्च कम) हो जाता है-

  1. पारंपरिक मिट्टी की ईंटों की तुलना में फ्लाई ऐश ईंटें बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष लाभ प्रदान करती हैं।
  2. चुकी यह ईंट सही आकार, बराबर कोने के होते है इसीलिए इससे फिनिशिंग दीवार के दोनों तरफ आती है जिससे Plaster में भी सीमेंट की बचत होती है।
  3. यह ईंट कम पानी सोखती इसलिए घर के दीवाल में रिसाव (Seepage) नहीं होता, पेंट ख़राब नहीं होता और वाल पुट्टी नहीं झरती।
  4. ढुलाई के दौरान मिट्टी की ईंट की तुलना में फ्लाई-ऐश ईट की क्षति कम होती है. इससे और लागत घटती है।
  5. इस ईंट से बनी दीवाल बिना प्लास्टर के भी खूबसूरत दिखती है, इसलिए आप प्लास्टर किए बिना भी इस पर रंग करवा सकते हैं।
  6. चुकी यह ईंट ताप-रोधी होता है इसलिए इससे बने घर में गर्मी कम लगती है।


पर्यावरण के लिए फ्लाई ऐश ईंटों के लाभ (Benefits of Fly Ash Bricks for Environment) -

  1. फ्लाई ऐश ईंटों के उपयोग से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होता है।
  2. Fly ash bricks पर्यावरण के अनुकूल हैं क्योंकि यह पर्यावरण की रक्षा करता है।

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस आवेदन को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

संबंधित जानकारियाँ-