छोटे ट्रैक्टर का दाम, खासियत आदि की जानकारी (Best mini tractor in India)
छोटा ट्रैक्टर उन लोगों के लिए सही विकल्प है जिनके पास कम पैसा है और कम क्षेत्र में खेती या बागवानी करते हो। मिनी ट्रैक्टर को छोटे स्थानों/भूमि में प्रभावी और दक्षता के साथ काम करने के लिए बनाया गया होता है। उनके छोटे आकार के कारण, मिनी ट्रैक्टरों को भारत में 'छोटा ट्रैक्टर' भी कहा जाता है।
भारत में 70% किसानों के पास कृषि भूमि 5 एकड़ से कम हैं। इस कारण पिछले 8-9 वर्षों में इंडिया में छोटे ट्रैक्टर्स की मांग में काफी तेजी हुई है।
30 हॉर्स पॉवर (HP) से कम और चौड़ाई में 1.2 m से कम के ट्रैक्टर्स को 'Mini Tractors' के रूप में जाना जाता है। एक मिनी ट्रैक्टर उन सभी आवश्यक विशेषताओं के साथ आता है जो बड़े ट्रैक्टरों में शामिल होते हैं, जैसे कि हैवी हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता, बड़े ईंधन टैंक, 4 व्हील ड्राइव, बेहतर माइलेज और कई अन्य खासियत।
आप कम दाम पर निचे बताये गये विभिन्न ब्रांडों के मिनी ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।
भारत के 5 अच्छे छोटे ट्रैक्टर और उनकी कीमत (Chota tractor Price) :
- महिंद्रा युवराज 215 मिनी ट्रैक्टर Rs. 2.9 Lakh.
- महिंद्रा जीवो-245 DI मिनी ट्रैक्टर Rs. 3.9 Lakh.
- स्वराज 717 मिनी ट्रैक्टर Rs. 2.6 Lakh.
- सोनालिका गार्डेनट्रैक-20 मिनी ट्रैक्टर Rs. 3.9 Lakh.
- कुबोटा Neostar A211N OP Rs. 4.5 Lakh.
- कैप्टेन 120 DI मिनी ट्रैक्टर Rs. 3.4 Lakh.
- मित्सुबिशी शक्ति MT180D ट्रेक्टर Rs. 4 Lakh.
नोट : ट्रेक्टरों की कीमत, बिकने की संख्या, माइलेज आदि के आधार पे यह लिस्ट आधारीत है।
1. महिंद्रा का छोटा ट्रेक्टर
भारत में सबसे अच्छा मिनी ट्रैक्टर Mahindra Yuvraj 215 है जो अब हर किसान की पसंद है। यह उन लोगों के लिए एक बहुत अच्छा ट्रैक्टर होगा, जो बेहतर प्रदर्शन और कम ईंधन की खपत वाली छोटे ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं।
यह 15 HP की 1 सिलिंडर वाली इंजन के साथ आती है जिसका लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलो ग्राम है। मतलब इसके हाइड्रोलिक्स 750 kg भार तक के लोड उठा या खिंच सकते है। इसको विशेष रूप से आलू, प्याज, गन्ना, कपास और फलों जैसे सेब, आम, संतरे आदि की खेती के लिए तैयार किया गया है।
महिंद्रा युवराज-215 मिनी ट्रैक्टर की कीमत: 2.9 लाख
इसी तरह महिंद्रा का ही दूसरा मॉडल महिंद्रा जीवो-245 DI, 24 HP की 2 सिलिंडर वाली इंजन के साथ आती है जिसमें 4 Wheel drive की खूबी भी होती है। फोर-व्हील ड्राइव वाहन वो है जिस पर सभी चार पहियों को आगे बढ़ने के लिए इंजन से शक्ति मिलती है। इस ट्रैक्टर की ग्राउंड क्लीयरेंस अधिक होती है और यह बगीचों और बागवानी में छिड़काव के लिए सबसे उपयुक्त है।
महिंद्रा जीवो-245 DI मिनी ट्रैक्टर की कीमत: 3.9 लाख
महिंद्रा की वेबसाइट: www.mahindra.com
कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर: 1800 425 6576
2. स्वराज 717 मिनी ट्रैक्टर (Swaraj 717)
यह सबसे अच्छा स्वराज का मिनी ट्रैक्टर मोडल है जो विश्वसनीय और उपयोग में आसान है। स्वराज 717 छोटा ट्रैक्टर का रखरखाव का लागत कम होता है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है जब आप रोटावेटर, कल्टीवेटर, छिड़काव, ढुलाई, बुवाई, रीपर, थ्रेशिंग जैसे उपकरण इसके साथ जोड़ते है।
यह 17 HP की 1 सिलिंडर वाली इंजन के साथ आती है जिसका लिफ्टिंग कैपेसिटी 780 किलो ग्राम है। ड्राई डिस्क ब्रेक इस ट्रैक्टर की सबसे अच्छी विशेषता हैं। इसका उपयोग सब्जी और फसल जैसे अंगूर, मूंगफली, अरंडी आदि में किया जा सकता हैं।
स्वराज 717 मिनी ट्रैक्टर की कीमत: 2.6 लाख
स्वराज की वेबसाइट: www.swarajtractors.com
कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर: 1800 425 6576
3. सोनालीका गार्डेनट्रैक मिनी ट्रैक्टर (Sonalika GT-20 DI)
छोटा फिर भी दमदार कॉम्पैक्ट मिनी ट्रैक्टर है सोनालीका GT-20 DI. यह कृषि, घास काटने और नगरपालिका के छोटे कार्य को संभालने में सक्षम है। यह 20 HP की 3 सिलिंडर वाली इंजन के साथ आती है जिसका लिफ्टिंग कैपेसिटी 850 किलो ग्राम है। इसमें 4 Wheel drive की खूबी भी होती है।
सोनालीका Gardentrac DI 20 की कीमत: 3.9 लाख
सोनालीका की वेबसाइट: www.sonalika.com
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 18001021011
4. कुबोटा नियोस्टार 21 मिनी ट्रैक्टर (Kubota Neostar A211N)
Kubota कंपनी विश्व स्तरीय मिनी ट्रैक्टर बनाता है। इसका नियोस्टार मॉडल 21 HP की 3 सिलिंडर वाली इंजन के साथ आती है जिसका लिफ्टिंग कैपेसिटी 615 किलो ग्राम है। इसमें 4 Wheel drive की खूबी भी है।
कुबोटा Neostar A211N की कीमत: 4.5 लाख
कुबोटा की वेबसाइट: www.kubota.co.in
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 1800 425 1694
5. कैप्टेन 120 DI स्माल ट्रैक्टर (Captain 120 DI)
Captain का 120 DI मॉडल 15 HP की 1 सिलिंडर वाली इंजन के साथ आती है, जिसके 4 Wheel drive और डिस्क ब्रेक इस ट्रैक्टर की सबसे अच्छी विशेषता हैं।
कैप्टेन 120 DI की कीमत: 3.4 लाख
कैप्टेन ट्रैक्टर की वेबसाइट: captaintractors.com
हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर: 1800 212 2129
6. मित्सुबिशी शक्ति MT180D ट्रेक्टर (Mitsubishi Shakti MT180D)
मित्सुबिशी ट्रेक्टर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और टिकाऊ कार्य जीवन के लिए ग्राहकों के बीच काफी सराहा गया है। इसका शक्ति MT 180D ट्रेक्टर, 24 HP की 3 सिलिंडर वाली इंजन के साथ आती है।
मित्सुबिशी शक्ति MT180D की कीमत: 4 लाख
संबंधित जानकारियाँ-
6 टिप्पणियाँ
फायनेस होता है
जवाब देंहटाएंजी, अन्य ट्रेक्टर की तरह ये भी फाइनेंस होगा.
हटाएंउदयपुर राजस्थान में डीलरशिप है
जवाब देंहटाएंहर जिला में होनी चाहिए
हटाएंHa
हटाएंकितना रूपया एडवांस देखकर छोटा ट्रैक्टर अपने घर ला सकते हैं
जवाब देंहटाएं